ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति वितरण में हो रही देरी पर जताई नाराजगी

ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति वितरण में हो रही देरी पर जताई नाराजगी

संक्षेप:

लोहरदगा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ओबीसी वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति वितरण में हो रही देरी को लेकर जिला कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू ने कहा कि...

Oct 15, 2025 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लोहरदगा इकाई द्वारा जिला कल्याण अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राज्य के ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति वितरण में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हजारों ओबीसी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हैं। छात्रवृत्ति न मिलने से कई छात्रों की पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जानवी कंचन गोयल ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों की शिक्षा की रीढ़ है। इसके अभाव में गरीब वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। एबीवीपी ने जिला प्रशासन से मांग की कि संबंधित छात्रवृत्ति राशि जल्द से जल्द विद्यार्थियों के खातों में भेजी जाए। ताकि छात्रों को राहत मिल सके। संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो एबीवीपी छात्र हित में व्यापक आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक आदित्यकुमार साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जानवी कंचन गोयल, नगर मंत्री अविनाश कुमार, कालेज अध्यक्ष अनुभव कुमार, नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार, नगर सह मंत्री जय कुमार मौजूद रहे।