सेवा भारती ने 199 वां स्वास्थ्य शिविर लगाया

Apr 05, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा 199वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन दीपक सर्राफ और अन्य सदस्यों ने किया। इस शिविर में 43 लोगों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौसमी बीमारियों और मच्छरों से बचने के उपाय बताए। अगले सप्ताह यह शिविर 200 सप्ताह पूरे करेगा।

सेवा भारती ने 199 वां स्वास्थ्य शिविर लगाया

लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को 199वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और मुकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भारत माता के जयघोष के साथ शिविर का शुभारंभ किया शिविर में 43 लोगों का इलाज हुआ। दीपक सर्राफ ने कहा कि लगातार चल रहा यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अगले सप्ताह अपने सफल 200 सप्ताह पूरे कर लेगा। मानव सेवा और जीव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

मनुष्य का धर्म है कि हर परिस्थिति में एक-दूसरे का सहयोग करें। डॉ. कुमुद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में बदलते मौसम के कारण कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में मच्छर और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है, इसलिए रात में मच्छरदानी का उपयोग करें और बाहर की तली-भुनी चीजों को खाने से बचें।मौके पर अतुल सराफ, सुबोध महतो, अंजलि सराफ, नीतू मित्तल, संध्या देवी, कृष्ण कुमार, तपेश्वर अग्रवाल, ताराचंद भंडारी, गोपाल महतो, दिलीप कुमार, केशव महतो, पूनम देवी, रेखा देवी, गिन्नी देवी, सूरज साहू, राजेश अग्रवाल, गंगा अग्रवाल, सच्चिदानंद अग्रवाल, राम प्रसाद आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।