Hindi Newsझारखंड न्यूज़lohardaga triple murder jharkhand high court suo moto cognigense
डायन बता 3 लोगों की कर दी थी हत्या, अब झारखंड हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान; क्या कहा

डायन बता 3 लोगों की कर दी थी हत्या, अब झारखंड हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान; क्या कहा

संक्षेप:

झारखंड के लोहरदगा में बीते दिनों खौफनाक घटना सामने आई थी। यहां एक गांव में डायन के नाम पर नौ साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर पर झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है।

Fri, 24 Oct 2025 08:45 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

झारखंड के लोहरदगा में बीते दिनों खौफनाक घटना सामने आई थी। यहां एक गांव में डायन (जादू-टोना) के नाम पर नौ साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर पर झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने इस मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पिछले दो वर्ष में डायन प्रथा निवारण अधिनियम, 1999 के तहत दर्ज मामलों का ब्योरा मांगा है। कोर्ट ने दर्ज मामलों के अनुसंधान की स्थिति की जानकारी देने का निर्देश सरकार को दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी। इस मामले में हाईकोर्ट ने ऐसे ही मामले से संबंधित वर्ष 2015 और वर्ष 2012 में दायर जनहित याचिका से जुड़े रिकॉर्ड के साथ मामले को सूचीबद्ध करने का भी निर्देश दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के केकरांग बरटोली गांव में नौ अक्तूबर की देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में 50 वर्षीय लक्ष्मण नगेसिया, उसकी पत्नी 45 वर्षीया बिफनी नगेसिया और उनका बेटा नौ वर्षीय रामविलास शामिल था। लक्ष्मण नगेसिया की बहू सुखमनिया के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोस के ही दो-तीन परिवार के लोग बिफनी पर डायन होने का आरोप लगाते रहते थे। आरोपियों के घर में किसी के बीमार पड़ने पर कहा जाता था कि बिफनी ही इन लोगों पर जादू-टोना कर इनकी जान लेने का प्रयास कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद गांव के लोग फरार हो गए थे। जिस समय वारदात हुई, उस समय लक्ष्मण, बिफनी और उनका बेटा रामविलास एक कमरे में थे। लक्ष्मण की बहू सुखमनिया दूसरे कमरे में थी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।