Hindi Newsझारखंड न्यूज़ljp leader death threat by prince khan demanded 2 crore ransom
LJP नेता को जान से मारने की खुली धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

LJP नेता को जान से मारने की खुली धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

संक्षेप:

झारखंड के चतरा जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता, प्रसिद्ध क्रशर व्यवसायी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की खुली धमकी दी है।

Dec 17, 2025 02:28 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

झारखंड के चतरा जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता, प्रसिद्ध क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की खुली धमकी दी है। गैंगस्टर ने उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रेम सिंह को एक अज्ञात नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप भेजी गई है। इस ऑडियो में रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या कराने और खोपड़ी खोल देने जैसी धमकी दी गई है। साथ ही, किसी भी तरह का केस या मुकदमा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारी-एसपी, डीआईजी, आईजी और डीजीपी-भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।

धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बताया है और दावा किया है कि वह दुबई से कॉल कर रहा है। व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजने के अलावा प्रेम सिंह को फोन कॉल कर भी धमकाया गया है। इस घटना के बाद से प्रेम सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बता दें कि पिंडरा निवासी प्रेम सिंह का क्रशर और बालू व्यवसाय में बड़ा नाम और प्रभाव माना जाता है। क्षेत्र में उनके सामाजिक और राजनीतिक कद को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके सफल व्यवसाय और आर्थिक प्रभाव के कारण ही उनसे रंगदारी की मांग की गई है।

धमकी मिलने के बाद प्रेम सिंह ने तत्काल हंटरगंज थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप पर भेजी गई ऑडियो क्लिप और कॉल डिटेल्स उपलब्ध कराते हुए आरोपी प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही, उन्होंने इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), व्हाट्सएप ऑडियो की तकनीकी जांच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेम सिंह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।