रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पहुंचे हैं JSSC बिल्डिंग घेरने; भारी पुलिस फोर्स तैनात

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रांची, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • झारखंड में सीजीएल परीक्षा में सिलेक्टेड छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बीच राज्य भर से आए छात्र रांची के जेएसएससी बिल्डिंग घेरने पहुंचे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रों को रोका जा रहा है। छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज भी हुआ है। इससे नाराज छात्र सड़क पर ही बैठ गए हैं।

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पहुंचे हैं JSSC बिल्डिंग घेरने; भारी पुलिस फोर्स तैनात

झारखंड में सीजीएल परीक्षा में सिलेक्टेड छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बीच राज्य भर से आए छात्र रांची के जेएसएससी बिल्डिंग घेरने पहुंचे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रों को रोका जा रहा है। छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज भी हुआ है। इससे नाराज छात्र सड़क पर ही बैठ गए हैं। जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो के नेतृत्व में छात्र प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। वहीं DSP अमर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने नामकुम के सदाबहार चौक समीप छात्रों को रोका गया है। आंदोलन कर रहे छात्र सड़क पर बैठ गए हैं।

आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज

जानकारी के मुताबिक, नामकुम बाजार मैदान में कई छात्र जमा थे, उन्हें पुलिस द्वारा खदेड़ कर भगाया गया है। वहीं छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया गया है। गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कार्यालय के आधे किलोमीटर के रेंज में धारा 163 लागू कर दिया गया है। जेएसएससी कार्यालय जाने वाले सभी रास्तों में वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ और उनके पहचान पत्रों की जांच भी हो रही है।

Lathi charge on students agitating in Ranchi have arrived to surround JSSC building Heavy police force deployed

स्थानीय लोगों के जनजीवन पर असर

हाई सिक्योरिटी जोन में बदले जाने से जेएसएससी कार्यालय के आसपास के स्थानीय लोगो का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगो से आईडी कार्ड मांगा जा रहा है। साथ ही कई बार पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, स्थानीय लोग इसे विधि व्यवस्था के लिए सही कदम बता रहे है साथ ही पुलिस और प्रशासन को पूरा सहयोग कर रहे है।

जिला प्रशासन ने दिए ये निर्देश

● कार्यालय के आसपास हर गतिविधि को रिकॉर्ड करने के लिए वीडियोग्राफी और ड्रोनोग्राफी कराई जा रही है

● छात्र और युवा किसी प्रकार की हिंसा न करें

● हिंसा करने पर भविष्य खराब हो सकता है

● शैक्षणिक रिकॉर्ड पर दाग लगेगा

● सरकारी, निजी और अनुबंध पर भी नौकरी नहीं मिलेगी

● निषेधाज्ञा तोड़ने पर भी होगी कार्रवाई

● अपनी बात छात्र शांतिपूर्ण तरीके से रखें

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें