ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारलातेहार में दुर्घटना में घायल युवा कांग्रेस नेता प्रभाकर की मौत

लातेहार में दुर्घटना में घायल युवा कांग्रेस नेता प्रभाकर की मौत

संवाद -4। बरवाडीह में सड़क दुर्घटना में पिछले दिन गम्भीर रूप से घायल हुए युवा कांग्रेस नेता साजन सिंह प्रभाकर की रांची में इलाज के दौरान शनिवार को...

लातेहार में दुर्घटना में घायल युवा कांग्रेस नेता प्रभाकर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारSat, 04 Dec 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बरवाडीह। प्रतिनिधि

बरवाडीह में सड़क दुर्घटना में पिछले दिन गम्भीर रूप से घायल हुए युवा कांग्रेस नेता साजन सिंह प्रभाकर की रांची में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उनकी मौत पर कांग्रेस में यहां शोक की लहर दौड़ गई है। भाई कृति सिंह ने साजन सिंह की मौत की पुष्टि की है। उंन्होने बताया कि कई दिनों से गम्भीर रूप से घायल साजन सिंह का इलाज रांची में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को अन्तिम संस्कार के लिए पैतृक घर लालगढ़ ले जाया गया। बता दे कि 18 नवम्बर को साजन सिंह प्रभाकर उस समय अपनी बाइक से बरवाडीह मुख्य सड़क पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जब अचानक उनकी बाइक के सामने एक बच्ची आ गई थी। उसे बचाने में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इधर उनकी मौत पर व्यवसायी संघ और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओ ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें