Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsYouth Commits Suicide Amid Family Dispute in Latehar
पारिवारिक विवाद में युवक ने लगायी फांसी

पारिवारिक विवाद में युवक ने लगायी फांसी

संक्षेप:

लातेहार के नेवाड़ी पंचायत में एक युवक प्रेमजीत उरांव ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगा ली। पिछले साल मार्च में उसकी शादी हुई थी। रविवार को घर में मेहमान आए थे और खाने के बाद पत्नी के साथ कहासुनी हुई। सोमवार को दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने देखा कि वह पंखे से लटका हुआ था।

Dec 15, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगा लिया। मृतक की पहचान तुबेद गांव निवासी प्रेमजीत उरांव (21) के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि इसी पिछले साल ही मार्च में उसकी शादी हुई थी। रविवार को घर में कुछ मेहमान आये थे। इस दौरान सब लोगों ने एकसाथ खाना खाया। इसके बाद प्रेमजीत का उसकी पत्‍नी के साथ कुछ कहा सुनी हुई। जिसके बाद प्रेमजीत अपने कमरे में चला गया, लेकिन उसकी पत्‍नी उसके साथ नहीं जा कर अपनी ननद के पास जा कर सो गयी। इधर सोमवार की सुबह जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने घर के पीछे खिड़की के अंदर झांक कर देखा तो पाया कि प्रेमजीत का शव एक पंखे से झूल रहा है। इसके बाद घर में चीख पुखार मच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेजा। थाना प्रभारी रामाकांत गुप्‍ता ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलु की जांच कर रही है।