Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsYouth Club Committee Meeting for Kali Puja Celebration in Balumath
काली पूजा समिति के अध्यक्ष बने विक्रांत

काली पूजा समिति के अध्यक्ष बने विक्रांत

संक्षेप:

बालूमाथ में काली पूजा मनाने के लिए युवा क्लब समिति की बैठक हुई। पिछले वर्ष की पूजा की समीक्षा के बाद, सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। विक्रांत कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया।...

Tue, 9 Sep 2025 05:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल रोज गार्डन सभागार में काली पूजा मनाने को लेकर युवा क्लब समिति के सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में बीते वर्ष संपन्न हुई काली पूजा के दौरान हुए कार्य की समीक्षा की गई। जिसके बाद इस वर्ष भी सर्वसम्मति से काली पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। कार्य कुशलता को देखते काली पूजा समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को चुना। बैठक में समिति के सदस्य मोनू पासवान,अनमोल अग्रवाल,प्रिंस कुमार और प्रिंस केसरी ने संयुक्त रूप से अपनी तरफ से काली पूजा के अवसर पर स्थापित होने वाली प्रतिमा अपनी ओर से बनाने की सहमति जताई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अगली बैठक आगामी 14 सितंबर को रखा गया,जिसमें कमेटी विस्तार करने की बात कही गई। बैठक में विपिन बिहारी गुप्ता,सुनील कुमार,आर्य मोनू गुप्ता,प्रिंस केसरी, प्रिंस कुमार,कुंदन कुमार,शिवनाथ कुमार,बबलू यादव,अनमोल अग्रवाल, आयुष यादव,पिंकू कुमार,राजवीर कुमार,संदीप कुमार,अभिषेक कुमार, भानु कुमार,ओम प्रकाश पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।