इमली पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,फांसी लगाकर की आत्महत्या
महुआडांड़ में ग्राम बहेराटोली में एक युवक देवानंद लकड़ा का शव इमली पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह कुछ महीने पहले केरल से लौटा था। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग के किनारे ग्राम बहेराटोली में इमली पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। मृतक की पहचान देवानंद लकड़ा 21 वर्ष, पिता सुनेश्वर लकड़ा के रूप में हुई है। जब ग्रामीणों ने शव को पेड़ में लटकते देखा तो इसकी सूचना मृतक के घर वालें एवं महुआडांड़ थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं महुआडांड़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव को प्रशासन एवं ग्रामीणों के मदद से पेड़ से उतार कर महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां जांचोपरांत चिकित्सा प्रभारी अमित खलखो ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल लातेहार भेज गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मूल रूप से गारु प्रखंड के करवाई गांव का निवासी था। माता-पिता के निधन के बाद वह महुआडांड़ पंचायत के ग्राम राजडंडा में अपने ननिहाल पक्ष के साथ रह रहा था। यहीं रहकर उसने पढ़ाई भी की थी। आगे परिजनों ने बताया गया कि कुछ महीने पहले वह काम करने के लिए केरल गया था, जहां से लगभग एक माह पूर्व ही वापस लौटा था। बुधवार की सुबह बैल चराने जा रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है ,पुलिसिया जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों पता चल सकता है। इस संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। जांच की जा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




