Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWorld AIDS Day Awareness Campaigns Launched to Prevent HIV Infection
विश्व एड्स दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम

विश्व एड्स दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम

संक्षेप:

आज विश्व एड्स दिवस है। स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों द्वारा एचआईवी-एड्स से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जांच और इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य उन्हें जागरूक करना है। हर साल 1 दिसंबर को एड्स जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

Nov 30, 2025 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बेतला, प्रतिनिधि। आज विश्व एड्स दिवस है। इसदिन एचआईवी-एड्स से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य कई सामाजिक संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमित जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा।इसकी जानकारी देते बरवाडीह सीएचसी के एमपीडब्ल्यू रविकांत सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी कई ऐसे लोग एचआईवी संक्रमण से पीड़ित हैं जो जानकारी और सुविधा के अभाव में जांच या ईलाज नहीं करा पाते। इसलिए खासकर वैसे इलाकों में अभियान के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। मालूम हो कि एचआईवी-एड्स से बचाव के लिए हरेक वर्ष एक दिसंबर को एड्स जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें