Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWorkshop on Innovative Teaching Methods at St Xavier Academy
नवीन शिक्षण पद्धतियों पर कार्यशाला का आयोजन

नवीन शिक्षण पद्धतियों पर कार्यशाला का आयोजन

संक्षेप:

संत जेवियर अकादमी में बुधवार को शिक्षकों के लिए नवीन शिक्षण पद्धतियों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन अर्जिता सिंह ने पारंपरिक और रचनात्मक शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की।...

Oct 09, 2025 03:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार प्रतिनिधि। संत जेवियर अकादमी में शिक्षकों के बीच नवीन शिक्षण पद्धतियों पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यशाला सीसीएमबीए डायरेक्टर फादर संजय गिद्ध के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रिसोर्स पर्सन अर्जिता सिंह शामिल हुई। इसके अलावा मुख्य रूप से क्षेत्र पदाधिकारी नितांजल चक्रवर्ती ,फादर सुशील तिग्गा,परमानंद प्रसाद शामिल हुए। रिसोर्स पर्सन श्री सिंह के द्वारा शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया व सिखया गया। श्री सिंह ने पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ रचनात्मक, छात्र-केंद्रित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षा को अधिक प्रभावशाली और रोचक बनाने के लिए शिक्षक को तकनीकी साधनों, समूह गतिविधियों, कहानी कहने के तरीकों तथा वास्तविक जीवन के उदाहरणों का प्रयोग करना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यशाला में चर्चा, प्रस्तुति, खेल-आधारित शिक्षण और डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया गया।कार्यशाला में शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, छात्र-केंद्रित शिक्षा और रचनात्मक अधिगम के तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन फादर सुशील तिग्गा ने किया। अंत में शिक्षकों ने फादर संजय गिद्ध और अर्जिता सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर शिक्षक अशोक मिंज,एंटोनी लकड़ा, रीमा मिंज, अनीता लकड़ा, रविंद्र तिर्की सुरजीत सोरेग़, सुकेसी कुजूर प्रेम खालखो समेत कई शिक्षक मौजूद थे।