Workshop on Animal Diseases Prevention Held by Forest Department पशुओं को रोग से बचाने के लिए करवाएं टीकाकरण: डॉ सरोज, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWorkshop on Animal Diseases Prevention Held by Forest Department

पशुओं को रोग से बचाने के लिए करवाएं टीकाकरण: डॉ सरोज

स्थानीय वन विभाग कार्यालय परिसर में पशुजनित रोगों से बचाव को लेकर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डीएफओ प्रवेश अग्

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 27 April 2025 05:54 PM
share Share
Follow Us on
पशुओं को रोग से बचाने के लिए करवाएं टीकाकरण: डॉ सरोज

चंदवा, प्रतिनिधि। स्थानीय वन विभाग कार्यालय परिसर में पशुजनित रोगों से बचाव को लेकर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मुख्य रूप से डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सरोज केरकेट्टा, बोकारो से आए डॉ अशोक कुमार, रेंजर नंदकुमार मेहता मौजूद थे। चंदवा रेंजर ने डीएफओ समेत अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। लातेहार डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि पशुओं में कई तरह कि बीमारियां होती है, जिससे लोग अनभिज्ञ हैं। वन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम एवं उपचार के लिए प्रखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पशु में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी व बचाव के उपाय बताए गये। उपस्थित पशुपालकों के बीच विभाग की ओर से पशुधन किट का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरोज केरकेट्टा ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोग, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुओं को इन रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण करवाना जरूरी है। पशुओं के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना जरूरी है। पशु चिकित्सक ने बताया की पशु में कई बीमारियां हो सकती है। हर 6 महीने में पशुओं को कीड़े कि दवा जरूर दें। । मौके पर वन कर्मी सतीश पांडेय, सुनील कच्छप, अनिल कुमार समेत दर्जनों पशुपालक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।