थाना चौक पर महिला पुलिस को पति ने मारा चाकू , गंभीर
लातेहार महिला थाना में पदस्थापित महिला पुलिस माया कुमारी को सदर थाना से मात्र 20 मीटर की दूरी पर उसके पति विजय कुमार ने दिन दहाड़े चाकू मार कर हत्या करने का प्रयास किया। इस हमले में महिला पुलिस...
लातेहार महिला थाना में पदस्थापित महिला पुलिस माया कुमारी को सदर थाना से मात्र 20 मीटर की दूरी पर उसके पति विजय कुमार ने दिन दहाड़े चाकू मार कर हत्या करने का प्रयास किया। इस हमले में महिला पुलिस बुरी तरह से घायल हो गयी है।उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला पुलिस और उसके पति में किसी बात को लेकर गत कई वर्षों से विवाद चल रहा था। हमलावार पति को लोगों ने पकड़ कर थाने को सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार की दोपहर वह थाना ही आ रही थी कि इसी दौरान उसके पति विजय कुमार ने उस पर नए चाकु से हमला कर दिया। चाकु लगने के बाद महिला पलिस चिल्लाने लगी इस पर वहां उपस्थित लोगों ने दौड़ कर हमलावर को पकड़ लिया और थाना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इधर मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हुई, वैसे ही वे लोग थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घायल महिला पुलिस का इलाज करवाया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. गुलाम गौस और संयुक्त सचिव जितेंद्र यादव ने दोषी पर कड़ी कासर्रवाई करने की मांग की। साथ ही महिला पुलिस की बेहत इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की।
नशे में था आरोपी
महिला पुलिस का पति घटना के समय नशे में धूत था।बताया जाता है कि वह उपनी पत्नी का इंतजार काफी देर से कर रहा था। इसी दौरान जैसे ही महिला पुलिस थाना के निकट दिखायी दी वैसे ही उस पर हमला कर दिया।