ट्रैपिंग कैमरे में कैद वन्य जीवो का डाटा हो रहा संग्रह
बरवाडीह वन विभाग ने पश्चिमी वन क्षेत्र में 200 ट्रैपिंग कैमरे लगाकर वन्य जीवों का डाटा संग्रह करना शुरू कर दिया है। इन कैमरों से बाघ, तेंदुआ, हाथी, जंगली भैंसा और हिरण जैसे जीवों की गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। इससे वन्य जीवों की वास्तविक संख्या का पता लगाने में मदद मिलेगी।

बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह वन विभाग पश्चिमी वन क्षेत्र में लगाए गए ट्रैपिंग कैमरे में कैद होने वाले वन्य जीवों का डाटा संग्रह करना शुरू हो गया है। ट्रैपिंग कैमरे से यह पता चल सकेगा कि किस कैमरे में कौन - कौन वन्य जीव कैद हुए हैं। वन विभाग सूत्रों के अनुसार बरवाडीह वन क्षेत्र के 87 प्वॉइंट पर वन्य जीवों की गतिविधियों के बारे में जानने के लिए लगभग 200 ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए थे। उन कैमरों में बाघ, तेंदुआ, हाथी, जंगली भैंसा, हिरण आदि वन्य जीवों के कैद होने की बात कही जा रही है। उन कैमरों के चिप को कंप्यूटर में लगाकर यह देखा जा रहा है कि किस वन क्षेत्र प्वॉइंट के कैमरे में कितनी संख्या में वैसे वन्य जीव कैद हुए हैं।
इससे वन्य जीवो की वास्तविक संख्या के बारे में पता चल सकेगा। वन विभाग के अनुसार पीटीआर के बरवाडीह वन क्षेत्र में जो वन्य जीव होना चाहिए, उन ट्रैपिंग कैमरों से उन वन्य जीवों के मौजूद रहने के बारे में पता चल रहा है। पूर्व में उतने वन्य जीव के वन क्षेत्र में रहने पर कुछ संशय सा हो गया था। ट्रैपिंग कैमरे से पर्याप्त वन्य जीवों के रहने के बारे में पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




