ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारबरवाडीह में जंगली सूअर को मारा, दो शिकारी गिरफ्तार

बरवाडीह में जंगली सूअर को मारा, दो शिकारी गिरफ्तार

बरवाडीह के पुटूवागढ़ जंगल में शिकारियों ने जंगली सूअर की हत्या कर दी। फॉरेस्टर मणि प्रसाद यादव ने वन रक्षी कमलेश्वर सिंह,कृष्णा राम आदि ने दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घरों से करीब 3 किलो...

बरवाडीह में जंगली सूअर को मारा, दो शिकारी गिरफ्तार
Center,RanchiFri, 02 Jun 2017 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बरवाडीह के पुटूवागढ़ जंगल में शिकारियों ने जंगली सूअर की हत्या कर दी। फॉरेस्टर मणि प्रसाद यादव ने वन रक्षी कमलेश्वर सिंह,कृष्णा राम आदि ने दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घरों से करीब 3 किलो उस सूअर का मांस भी बरामद किया गया है। मांस को खाने के लिए बनाया जा रहा था। गिरफ्तार शिकारियों में होरीलौंग के बंधु मिस्त्री और चपरी के प्रदीप भुईयां शामिल है। रेंजर उमाशंकर सिंह ने बताया कि पुटूवागढ़ जंगल के वाटर फॉल में उक्त सूअर बुधवार को शाम चार बजे पानी पीने आया था। इसी दौरान दोनों शिकारियों ने जंगली सूअर को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पत्थर से कुचकर उसकी हत्या कर दी। दोनों शिकारियों ने सूअर की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। मांस के नमूने को जांच के लिए भेजा पुटूवागढ़ जंगल में मारे गए जंगली सूअर के बरामद मांस के नमूने लेकर जांच के लिए वन प्रमंडल कार्यालय में भेज दिया गया है। वहां से वाइल्ड लाइफ रिसर्च इंस्टीच्यूट देहरादून भेजा जाएगा। रेंजर उमाशंकर सिंह ने कहा कि मांस के नमूने की जांच से षिकारियों का दोष प्रमाणित करने में आसानी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें