जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

Mar 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

लातेहार, संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी । जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से बिजली बिल माफ करने के संबंध में, धान अधिप्राप्ति के बाद भुगतान के संबंध में, स्थानांतरण संबंधित जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।