नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने जल-कर बिल त्रुटि का समाधान कराने की अपील की
लातेहार के नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने जल-कर बिल त्रुटियों के समाधान के लिए नगर पंचायत वासियों से अपील की है। उपभोक्ता अगर जल-कर बिल में त्रुटि पाते हैं, तो उन्हें नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन देने की सलाह दी गई है। एजेंसी के कर्मचारियों पर मीटर रीडिंग न करने का आरोप लगा है।

लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने नगर पंचायत वासियों से जल-कर बिल त्रुटि का समाधान कराने की अपील की है।
जल कर बिल त्रुटियों का समाधान
उन्होने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को लगता है कि उनका जल-कर (वाटर टैक्स) खत से अधिक आया है ,तो नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दे कर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने बताया कि पिछले दिनों कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उनका जल कर खपत से अधिक आया है।
एजेंसी पर आरोप
उन्होने आरोप लगाया था कि एजेंसी स्पैरो के कर्मचारी बिना मीटर रीडिंग किये ही अनाप शनाप जल कर बिल भेज रहे है, इस कारण उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है और मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एजेंसी स्पेरो प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया था।
शिकायत करने की प्रक्रिया
इस पर कंपनी के जोनल मैनेजर नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिन किसी भी उपभोक्ता को शिकायत है वे जल-मीटर की तस्वीर ले कर नगर पंचायत कार्यालय में कंपनी के प्रतिनिधि के पास आवेदन दे कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं या फिर कंपनी के जल कर संग्रहणकर्ता उनके घर जाकर मीटर रीडिंग कर जल कर में सुधार कर सकते हैं।
उन्होने मीटर रीडिंग के आधार पर ही जल कर देने की अपील की हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


