मोरवाई में 35 जलमीनार खराब, 300 घरों में जलापूर्ति बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बरवाडीह के मोरवाई कला पंचायत में जल नल योजना के तहत 35 सोलर जलमीनार खराब हो गए हैं, जिससे 300 ग्रामीणों के घरों में जलापूर्ति बाधित है। गर्मी में पेयजल संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि जलमीनार की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

मोरवाई में 35 जलमीनार खराब, 300 घरों में जलापूर्ति बाधित

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मोरवाई कला पंचायत में जल नल योजना के महीनों से करीब 35 सोलर जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है। लगभग 300 ग्रामीणों के घरों में जलापूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को इस गर्मी में गम्भीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जिस उद्देश्य से जल नल योजना का निर्माण किया गया था,सरकार के उदासीन रवैये के कारण वह पूरा होता नही दिख रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर काफी नाराजगी भी है।

जलमीनार की स्थिति

मुखिया आशीष कुमार सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जब से जल नल योजना के तहत जलमीनार का निर्माण करते हुए पाइप लाइन से ग्रामीणों के घरों में पानी सप्लाई की गई है, तब से एक एक कर कई जलमीनार खराब होते चले गए। लिहाजा जलापूर्ति प्रभावित होती गई। उन्होने बताया कि बनाने के लिए पांच- छह जलमीनार का मोटर खोल कर लेगे महीनों हो गए लेकिन अभी तक मोटर बनवा कर नही लाया गया है। करीब पांच जलमीनार के सोलर आंधी में उड़ गए हैं । वह भी जलमीनार बेकार पड़ी हुई है।

सरकारी प्रतिक्रिया

उन्होने बताया कि विभागीय अधिकारियों और ठीकेदार को कई बार इससे अवगत कराते हुए जलमीनार मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई नही सुन रहा है। इधर पेयजल विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार पांडेय ने बताया कि ठीकेदार को खराब जलमीनार को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बरवाडीह में जल संकट का कारण क्या है?
बरवाडीह के मोरवाई कला पंचायत में जल नल योजना के तहत 35 सोलर जलमीनार खराब हो गए हैं, जिससे जलापूर्ति बाधित है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।