गढ़वाटांड़ में एक साल से सोलर जलमीनार खराब

Mar 07, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बरवाडीह शहर के गढ़वाटांड़ में एक साल से सोलर जलमीनार खराब है, जिससे ग्रामीणों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने जलमीनार की शीघ्र मरम्मत की मांग की है, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

गढ़वाटांड़ में एक साल से सोलर जलमीनार खराब

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर के गढ़वाटांड़ में करीब एक साल से सोलर जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है। ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन इस तरफ न जनप्रतिनिधि और न ही विभागीय अधिकारियों का ध्यान है। इस खराब जलमीनार की कोई सुध नही ली जा रही है। इससे कब तक जलमीनार को ठीक कर पानी सप्लाई की जाएगी,यह एक सवाल भी बन गया है। ग्रामीण अनिल कुमार, रंजीत आदि ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को खराब जलमीनार के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन उसका रिपेयर कराने के लिए कोई ठोस पहल नही की जा रही है।

ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होने जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग पेयजल विभाग से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।