Latehar News: एसआईआर में बीएलओ को करें सहयोग: उपप्रमुख

हिन्दुस्तान, लातेहार
share

Latehar News: बारियातु में प्रखंड उपप्रमुख निशा शाहदेव और जेएमएम युवा नेता लाल आशीष नाथ शाहदेव ने मतदाता सत्यापन अभियान में जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर दिन-रात मतदाताओं के फॉर्म भरवा रहे हैं और दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। सभी को सहयोग करना चाहिए।

Latehar News: एसआईआर में बीएलओ को करें सहयोग: उपप्रमुख

Latehar News: बारियातु। प्रखंड उपप्रमुख निशा शाहदेव सह जेएमएम युवा नेता लाल आशीष नाथ शाहदेव ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर आम लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों एसआईआर के तहत मतदाता सत्यापन एवं प्रपत्र (फॉर्म) भरने का कार्य जारी है। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर दिन-रात मेहनत कर मतदाताओं के प्रपत्र भरवा रहे हैं। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रपत्रों को ऑनलाइन अपलोड कराने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए एक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, इसलिए आम नागरिकों को उनका सम्मान करते हुए प्रपत्र भरने में सहयोग करना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsLatehar News: एसआईआर में बीएलओ को करें सहयोग: उपप्रमुख