बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक का उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

Apr 07, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

दीन दयाल उपाध्याय नगर भवन में मंगलवार को लातेहार, चंदवा एवं मनिका प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक का एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक का उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार, संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय नगर भवन में मंगलवार को लातेहार, चंदवा एवं मनिका प्रखंड के सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक का एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद,आइटीडीए निर्देशक प्रवीण कुमार गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की,एसडीएम महुआडांड विपिन दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। एसडीएम श्री दूबे ने एसआइआर से जुड़े विभिन्न बिन्दुओ नोशनल हाउस नंबर,एएसडीडी, मैपिंग कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया,एवं बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़कर उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक से वार्ता की एवं उनके कार्यों की सराहना करते हुए मिलकर सही कार्य करने तथा एसआइआर के अंतर्गत नियमानुसार कार्य करने का निदेश देते हुए सभी की हौसला अफजाई की।

डीडीसी ने सभी बीएलओ को बताया गया की एक भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे यह हम सभी की जवाबदेही है। मौके पर मनोज कुमार तिवारी बीडीओ लातेहार, चंदन प्रसाद, बीडीओ चंदवा, संदीप कुमार, बीडीओ , मनिका, अतहर रजा,मनोज कुमार,चन्दन कुमार पांडेय जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार के साथ हीं हेल्प डेस्क मैनेजर सहित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।