एकल अभियन का मतदाता जागरण व सहायता केंद्र का शुभारंभ
एकल अभियान, अंचल लातेहार के चंदनडीह कार्यालय में रविवार को विधानसभा का मतदाता जागरण एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस आशय की जानकारी अंचल अध्

लातेहार, प्रतिनिधि। एकल अभियान, अंचल लातेहार के चंदनडीह कार्यालय में रविवार को विधानसभा का मतदाता जागरण और सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस आशय की जानकारी अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि इसका उदेश्य शत-प्रतिशत मतदान और राष्ट्रहित में मतदान करना है। इससे पहले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ अंचल समिति महेंद्र प्रसाद ने किया। बैठक में कहा, एक सशक्त लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। राष्ट्रनिर्माण हमारा मुख्य उदेश्य है। मतदाताओं से बिना किसी लोभ और प्रलोभन के मतदान करने की अपील की गई। बैठक में एकल अभियान के आगामी गतिविधियो की चर्चा की गई। बैठक में अभिनंदन प्रसाद के अलावा अंचल उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, अंचल सचिव महेंद्र प्रसाद, अंचल कोषाध्यक्ष गया प्रसाद, अंचल कोषाध्यक्ष संस्कार मनमोहन राम, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी नरेश पांडेय आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


