पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प मामले मे एक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

लातेहार के कैमा गांव में 5 मार्च को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में राजीव उर्फ राजू उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की। इस झड़प में पुलिस के 15 जवान घायल हुए थे। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प मामले मे एक गिरफ्तार

लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गत 5 मार्च को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प मामले में कैमा गांव निवासी राजीव उर्फ राजू उरांव को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि छापामारी कर राजू उरांव की गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गई है। इस घटना मे शामिल राजू की पहली गिरफ्तारी है,अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। क्या है मामला: ओरिएंटल नामक कंपनी द्वारा कोयला खनन के लिए कैमा समेत कई गांव मे जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। घटना से एक माह पूर्व कंपनी द्वारा कोयला के लिए कैमा गांव मे ड्रोन से सर्वे किया जा रहा था।

इसी दौरान ग्रामीणो ने कंपनी के लोगो से ड्रोन को लूट कर जप्त कर लिया था। इसके बाद कंपनी ने इस मामले को लेकर सदर थाना मे आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। इस मामले मे सदर पुलिस 5 मार्च को कैमा गांव पहुंची और ग्रामीणों से ड्रोन जप्त कर वापस लौट रही थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमला के बाद पुलिस और ग्रामीणो के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस झड़प मे पुलिस पदाधिकारी समेत 15 जवान घायल हो गये थे। घटना के बाद सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कांड संख्या 39-2026 के तहत बीएनएस के विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कराया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।