Latehar News: शव लेकर गांव तक नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कीचड़ में फंसा वाहन सड़क-पुल के अभाव में केकराही के ग्रामीण बेहाल

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। माल्हन पंचायत के केकराही गांव में सड़क की गंभीर समस्या है। गांव तक पहुंचने वाला कच्चा रास्ता बारिश में कीचड़ में बदल जाता है, जिससे मरीजों और शवों को लाने-ले जाने में कठिनाई होती है। हाल ही में एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई, और ग्रामीणों को शव पहुंचाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Latehar News: शव लेकर गांव तक नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कीचड़ में फंसा वाहन सड़क-पुल के अभाव में केकराही के ग्रामीण बेहाल

Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के माल्हन पंचायत के केकराही गांव में आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच सकी है। गांव तक पहुंचने वाला कच्चा और जर्जर रास्ता बरसात में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को मरीजों के साथ-साथ शवों को लाने-ले जाने में भी भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को गांव की बदहाल सड़क की एक तस्वीर सामने आई, जब शव लेकर पहुंची एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी और कीचड़ में फंस गई। जानकारी के अनुसार केकराही निवासी अनुप ठाकुर की पत्नी बबिता देवी का इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचे, लेकिन कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते पर वाहन आगे नहीं बढ़ सका। एंबुलेंस के फंस जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद शव को गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

रेलवे लाइन और नदी बनी बड़ी बाधा

ग्रामीणों ने बताया कि केकराही गांव के एक ओर नदी और दूसरी ओर रेलवे लाइन है। पहले ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हुए गांव तक पहुंचते थे। कुछ समय पूर्व रेलवे द्वारा रास्ते में बैरिकेडिंग कर दिए जाने के बाद यह मार्ग भी बंद हो गया। इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।आवागमन की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर केंदुआटांड़ से केकराही के बीच रेलवे ब्रिज के नीचे नदी किनारे मिट्टी, मोरम और पत्थर डालकर अस्थायी रास्ता बनाया है। हालांकि बरसात में यह रास्ता दलदल में बदल जाता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण को लेकर सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई। रामकिशुन गंझु, जयमंगल गंझु, श्रवण गंझु, सीताराम गंझु, लक्ष्मण गंझु, कुलदीप ठाकुर समेत अन्य ग्रामीणों ने देवनदीया-केकराही मार्ग पर देवनद नदी में पुल के साथ पक्की सड़क बनाने की मांग की है। साथ ही रेलवे ब्रिज के नीचे से केंदुआटांड़-केकराही सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क और पुल का निर्माण नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।

प्रश्नोत्तरी

केकराही गांव में सड़क की क्या समस्या है?
केकराही गांव में सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, जिससे कच्चा और जर्जर रास्ता बरसात में कीचड़ में तब्दील हो जाता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारLatehar News: शव लेकर गांव तक नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कीचड़ में फंसा वाहन सड़क-पुल के अभाव में केकराही के ग्रामीण बेहाल