Latehar News: ठीक ठाक नाली तोड़ नाली निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
Latehar News: बरवाडीह के अहिरपुरवा में ग्रामीणों ने जिला परिषद द्वारा पुराने नाली को तोड़कर नई नाली बनाने के प्रयास का विरोध किया। विरोध के चलते निर्माण कार्य रुक गया है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि जिला परिषद के जेई अभय मिश्रा ने इसकी जांच का आश्वासन दिया है।

Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर के अहिरपुरवा में जिला परिषद से पूर्व के ठीक ठाक नाली को तोड़ने और उसकी जगह दोबारा नाली का निर्माण की कोशिश का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद नाली निर्माण का कार्य फिलहाल रुक गया है। राशि का किस तरह दुरुपयोग करने का खेल चल रहा है,इससे यह स्पष्ट हो गया है। नाली रहने के बावजूद इस जगह नाली निर्माण का स्टीमेट बनाये जाने पर भी सवाल खड़ा हो गया है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि ठीक ठाक नाली को तोड़वाने के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इधर जिला परिषद के जेई अभय मिश्रा ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


