
सीएमपीडीआई कंपनी के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रही विरोध प्रर्दशन जल, जंगल, जमीन बचाने को लेकर ग्रामीणों ने की गोवा गांव में बैठक
सदर प्रखंड के जालिम पंचायत के गोवा गांव के ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक हेतु सर्वे कर रही सीएमपीडीआई कंपनी के खिलाफ दूसरे दिन बुधवार को भी प्रर्दशन किया। ग्
लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के जालिम पंचायत के गोवा गांव के ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक को लेकर सर्वे कर रही सीएमपीडीआई कंपनी के खिलाफ दूसरे दिन बुधवार को भी प्रर्दशन किया। ग्रामीणों ने मुखिया सुनिता देवी के अगुवाई में जल, जंगल,जमीन बचाने को लेकर एक बैठक किया। बैठक कर जालिम और मोंगर गांव के जनप्रतिनिधि समेत कई ग्रामीण शामिल होकर कोयला सर्वे कार्य का विरोध किया। बता दें कि बीते दिन भी सीएमपीडीआई कर्मी सदर प्रखंड के गोवा गांव में कोयला जांच के लिए पहुंचे थे,लेकिन उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना का पड़ा। जानकारी मिलने पर गोवा गांव के ग्रामीण एकजुट हो कर जांच स्थल पहुंच गये और कोयला जांच कार्य को रूकवा दिया।

इस बीच ग्रामीण व कर्मियों के बीच खुब बहस हुई। ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और ग्रामसभा के अनुमोदन के उनके खेतों व भूमि पर जबरन कोयला जांच कार्य कराया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ग्रामीण बाबूलाल उरांव, रामजन्म उरांव, राजेश ठाकुर व उमेश सिंह ने बताया कि कोयला जांच को लेकर गांव में न तो कोई ग्रामसभा आयोजित की गई है और न ही रैयतों को जांच कार्य के बारे में कोई जानकारी दी गयी। ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि सीएमपीडीआई के कर्मी अचानक गांव में बोरिंग मशीन लेकर पहुंच गये और मनमाने तरीके से भूमि पर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के बिना हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना हैं कि रैयतों से कोई सहमति नहीं ली गई है। मौके पर मुखिया सुनीता कुमारी, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




