20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, लेचो टोला में बिजली सेवा ठप

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

महुआडांड़ के लेचो टोला गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। गर्मी और उमस के कारण ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है और पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, लेचो टोला में बिजली सेवा ठप

महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के हामी पंचायत के लेचो टोला गांव में पिछले लगभग 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है।

बिजली आपूर्ति ठप

इसके कारण पूरे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है। गांव के लोग अंधेरे और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से लेचो टोला पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ है। दिन में 44 से 45 डिग्री तक पहुंच रहे तापमान और रात की उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

बच्चों की पढ़ाई पर असर

बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। गांव में लगे मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिसके कारण महिलाओं को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का बाहरी संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। रात के समय अंधेरे में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों की चिंताएँ

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार दी गई, लेकिन अब तक विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर बदलने या मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लेचो टोला के ग्रामीण राम प्रसाद उरांव, सुनीता देवी और मनोज सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लोगों को रात-रात भर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेचो टोला में ट्रांसफार्मर कब खराब हुआ था?
लेचो टोला में ट्रांसफार्मर करीब 20 दिन पहले जल गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।