Vijayadashami Celebrations in Balumath Durga Puja and Ravana Dahan Mark Festivities नम आंखों से माता रानी को दी गई विदाई, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsVijayadashami Celebrations in Balumath Durga Puja and Ravana Dahan Mark Festivities

नम आंखों से माता रानी को दी गई विदाई

बालूमाथ में विजयादशमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा धूमधाम से हुई, जिसमें मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 4 Oct 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
नम आंखों से माता रानी को दी गई विदाई

बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बालूमाथ,आदर्शनगर बालूमाथ, मुरपा,बालू गणेशपुर,आरा, मकईयाटांड़ ,पिडारकोम, शेरेगड़ा, झाबर सहित कई स्थानों पर दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई। विजयादशमी के अवसर पर सभी पूजा पंडालों में मेले का आयोजन किया गया,जिसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। गुरुवार देर शाम प्रखंड मुख्यालय में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु माता रानी को विदाई देने को लेकर शामिल हुए। मौके पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह,शैलेश सिंह,सोनू सिंह,निर्मल सिन्हा,संतोष यादव,उपेंद्र रंगीला,रवि रजक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

इधर, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम भी आरा,होलगं और भैसादोन में आयोजित किया गया,जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ विनोद रवानी,बीडीओ सोमा उरांव,पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरूवा और थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ चौक-चौराहों पर मुस्तैद दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।