Latehar News: केंचुआ पालन से किसान श्रीकांत भगत की बदली तकदीर, एक माह में 30 हजार की कमाई मनीष उपाध्याय

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: केंचुआ पालन से किसान श्रीकांत भगत की बदली तकदीर। उन्होंने एक माह में 30 हजार रुपये कमा कर दिखाया कि छोटे प्रयासों से बेहतर आमदनी प्राप्त की जा सकती है। श्रीकांत ने वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर फसलों की गुणवत्ता बढ़ाई और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बने।

Latehar News: केंचुआ पालन से किसान श्रीकांत भगत की बदली तकदीर,  एक माह में 30 हजार की कमाई  मनीष उपाध्याय

Latehar News: केंचुआ पालन से किसान श्रीकांत भगत की बदली तकदीर, एक माह में 30 हजार की कमाई

मनीष उपाध्याय

संवाद-16

केंचुआ पालन से किसान श्रीकांत भगत की बदली तकदीर,

एक माह में 30 हजार की कमाई

मनीष उपाध्याय

लातेहार,संवाददाता । अगर लगन और सही तकनीक के साथ कार्य किया जाए तो छोटी-सी पहल भी बेहतर आमदनी का जरिया बन सकती है। इसे लातेहार जिले के कुलगड़ा गांव निवासी प्रगतिशील किसान श्रीकांत भगत ने साबित कर दिखाया है। जिस केंचुए को आमतौर पर लोग घृणा की नजर से देखते हैं, वही आज उनके लिए अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। केंचुआ पालन के साथ वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कर श्रीकांत न केवल जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।

केंचुआ पालन की पद्धति

श्रीकांत भगत पहले अन्य किसानों की तरह अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करते थे। इससे उत्पादन तो होता था, लेकिन फसलों की गुणवत्ता और प्राकृतिक स्वाद प्रभावित होता था। इसी दौरान वे जिला भूमि संरक्षण विभाग के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फेज-2 से जुड़े। योजना के माध्यम से उन्हें केंचुआ पालन और वर्मी कंपोस्ट निर्माण के फायदे की जानकारी मिली। किसान श्रीकांत ने भूमि संरक्षण विभाग से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की विधि सीखी और विभाग के माध्यम से मिले केंचुओं से उत्पादन शुरू किया।

वर्मी कंपोस्ट का लाभ

उन्होंने केंचुओं को वर्मी कंपोस्ट पीट में गोबर के साथ रखा। बरसात के दौरान केंचुए बगल में रखे गोबर के ढेर तक पहुंच गए और धीरे-धीरे गोबर को जैविक खाद में परिवर्तित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी फसलों में वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग किया, जिससे फसल की गुणवत्ता और प्राकृतिक स्वाद में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। श्रीकांत भगत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में केंचुए की बिक्री से उन्होंने करीब 25 से 30 हजार रुपये की आमदनी की है। उन्होंने कहा कि वर्मी कंपोस्ट तैयार करने में अधिक पूंजी या कठिन मेहनत की जरूरत नहीं होती है और तैयार खाद बाजार में लगभग 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आसानी से बिक जाती है। प्रभारी जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी नेहा निश्चल ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट किसानों और खेतों दोनों के लिए वरदान है। इसमें नाइट्रोजन, पोटेशियम सहित कई आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके उपयोग से मिट्टी की उर्वरता एवं जल धारण क्षमता बढ़ती है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक खेती को अपनाने की अपील की।

फोटो- 8-शनिवार को केंचुओं को वर्मी कंपोस्ट पीट में गोबर के साथ रखा स्थान को दिखाते किसान श्रीकांत भगत

सामान्य प्रश्न

किसान श्रीकांत भगत ने किससे केंचुआ पालन की जानकारी ली?
किसान श्रीकांत भगत ने जिला भूमि संरक्षण विभाग से केंचुआ पालन की जानकारी ली।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारLatehar News: केंचुआ पालन से किसान श्रीकांत भगत की बदली तकदीर, एक माह में 30 हजार की कमाई मनीष उपाध्याय