Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsVande Mataram Celebrates 150 Years with Patriotic Gathering in Barwadih
150 साल पूरे होने पर वंदेमातरम कार्यक्रम आयोजित

150 साल पूरे होने पर वंदेमातरम कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

बरवाडीह में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक गान से हुई, जिसमें लोगों ने देशभक्ति के जयघोष किए। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Fri, 7 Nov 2025 05:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह, प्रतिनिधि। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बरवाडीह बस स्टैंड के पास शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की सामूहिक गान से की गई। मौजूद लोगों ने वंदेमातरम के जयघोष कर देश के प्रति अटूट आस्था को जताया। मौके पर लोगो ने कहा कि यह गीत केवल गीत नही है, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण,बलिदान और आपसी एकता का प्रतीक है। इसी गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों में देशभक्ति का जज्बा पैदा की थी । मौके पर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज,एसडीपीओ भरत राम,सीओ लवकेश सिंह,थाना प्रभारी अनूप कुमार , एसआई राजन अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि भीमानन्द गिरी, स्कूल के छात्र, शिक्षक आदि लोग मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।