ट्रक मालिको की बैठक में माइंस से क्रेशर मशीन बाहर करने पर बनी सहमती
बालूमाथ प्रखंड के तेतरियाखांड कोलियरी परिसर में विस्थापितों द्वारा धरना स्थल पर ट्रक मालिकों की बैठक हुई। मुखिया विमला देवी ने सीसीएल से क्रेशर मशीन को बाहर निकालने की मांग की। ट्रक मालिकों ने सीसीएल और पीएनएमएल कंपनी द्वारा हाइवा चलाने का विरोध किया, जो उनके हित में नहीं है।

बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोलियरी परिसर में विस्थापितों द्वारा दिये जा रहे धरना स्थल में शनिवार को बालूमाथ एवं बसिया पंचायत के ट्रक मालिकों की संयुक्त बैठक रखी गई। जिसमें बसिया पंचायत मुखिया विमला देवी समेत सैकड़ो ट्रक आनर्स शामिल हुए। मौके पर बोलते हुए बसिया पंचायत मुखिया विमला देवी ने कहा कि सीसीएल द्वारा क्रेशर मशीन जो कोयला क्रश करने के लिए परिसर के अंदर रखा गया है। उसका टेंडर का समय पूरा हो गया है ,इसलिए सीसीएल अपना मशीन बाहर कर लें। जिसका लोगों ने समर्थन किया। मौजूद लोगों ने कहा कि पीएनएमएल कंपनी एवं सीसीएल हाइवा चलाना चाह रही है, जो यहां के ट्रक ऑनर के हित में नहीं है।
तेतरियाखांड माइंस में कभी हाइवा नहीं चला है। जिसका हम सभी लोग विरोध करते हैं। मौके पर गंगेश्वर यादव,दिलीप यादव काली यादव,कमलेश सिंह,उपेंद्र यादव,अरविंद यादव,रौशन यादव,सन्तोष यादव,कृष्णा साव,मो शमीम,मोनू कुमार, दीपू गुप्ता,नामेश्वर गुप्ता,बीरेंद्र यादव,मंटु साव,देवनारायण यादव,रविन्द्र सिंह,जगरनाथ यादव,मो०नासिर समेत कई ट्रक मालिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



