पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि
लातेहार के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय की प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को हमले के बारे में बताया। 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। यह दिन देश में 'ब्लैक डे' के रूप में मनाया जाता है।

लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के जिला स्टेडियम के पास अवस्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय ( एसओई), लातेहार में शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले की सांतवी बरसी पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय के प्रार्थना सभा के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत अमर शहीदों को श्रद्धाांजलि दी गयी। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने छात्र व छात्राओ को पुलवामा आंतकी हमले के बारे में बताया। उन्होने बताया जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। वरीय शिक्षक नरेंद्र पांडे ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को 2500 जवानों को ले कर बस का एक काफिला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहा था।
तभी आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी एक कार उनके काफिले में घुसा कर आत्मघाती हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के 40 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था,आज पूरा देश इसे ब्लैक डे के रूप में मना रहा है और उन वीर जवानो के अदम्य साहस व कुबार्नी को याद कर रहा है। मौके पर दशरथ सिंह, मनीष कुमार, आनंद पांडेय के अलावा कई शिक्षक मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


