Tribute Ceremony for Jharkhand s First Forest and Environment Minister Yamuna Singh यमुना सिंह व्यक्ति नहीं विचार थे : हरिकृष्ण, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsTribute Ceremony for Jharkhand s First Forest and Environment Minister Yamuna Singh

यमुना सिंह व्यक्ति नहीं विचार थे : हरिकृष्ण

झारखंड के पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व़ यमुना सिंह की 15वीं पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव गारू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह सहित कई लोगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 10 Sep 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
यमुना सिंह व्यक्ति नहीं विचार थे : हरिकृष्ण

गारू प्रतिनिधि। झारखंड के प्रथम वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व़ यमुना सिंह (हाथी सिंह) के 15वें पुण्य तिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव गारु के कोटाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनिका विस के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व़ सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि मनिका विस के कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व मंत्री जो अपने कार्यों से पूरे झारखंड में जाने जाते थे। उनके आदर्श पर चलकर हम सब को इस क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।

श्री सिंह ने कहा कि जमुना सिंह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं विचार थे । जिन्होंने क्षेत्र के अधिकतम जनता को नाम से जानने का काम करते थे। उनका आया आदत था जिस भी एक बार मिल लेते हैं ,उसको नहीं भूलते थे। मौके पर उपस्थित लोगों ने जमुना सिंह अमर रहे आदि नारे लगाए। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी यादव, मंगल उरांव, मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह, रघुवीर सिंह, सुनील सिंह, ग्राम प्रधान धृतपाल सिंह, पूर्व प्रमुख मेघनाथ सिंह, बद्री सिंह, अमृतेश्वर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।