Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsTribal Tradition Celebrated with Flag Ceremony at Shakti Khutadhama
शक्ति खुटा धाम में झंडा बदली कार्यक्रम संपन्न

शक्ति खुटा धाम में झंडा बदली कार्यक्रम संपन्न

संक्षेप:

प्रखंड के सिकनी दामर किता स्थित शक्ति खुटा धाम में गुरुवार को जनजातीय परंपरा के अनुसार भव्य झंडा बदली और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जंगलों के बीच

Thu, 9 Oct 2025 05:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के सिकनी दामर किता स्थित शक्ति खुटाधाम में गुरुवार को जनजातीय परंपरा के अनुसार भव्य झंडा बदली और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जंगलों के बीच स्थित इस पवित्र स्थल पर सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। नगाड़ा और मांदर की थाप पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रमुख मार्गदर्शक योगेश्वर उरांव ने कहा कि शक्ति खुटाधाम केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और प्रकृति आधारित जीवनशैली को संरक्षित करने का केंद्र है। उन्होंने बच्चों में जंक फूड और चिप्स जैसे बाहरी खाद्य पदार्थों की बढ़ती आदत पर चिंता जताई और धाम परिसर में ऐसे खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने की घोषणा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने आगे कहा कि शराब समाज का सबसे बड़ा शत्रु बन चुकी है। इसलिए शक्ति खुटा धाम से अब शराबबंदी अभियान शुरू किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई जाएगी। योगेश्वर उरांव ने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान उसकी प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली है। धान, मकई और जंगल की उपज ही हमारी असली संपत्ति हैं। धाम परिसर में प्राकृतिक खेती, जैविक खाद और जल-संरक्षण की शिक्षा दी जाएगी। इसी तरह रामपुर डाडूबधार में भी पाहन-पुजारी महरंग उरांव, चमन भगत, जगाधरी उरांव, कालेश्वर उरांव, बुद्धिराज उरांव, संतोष उरांव, राजनाथ उरांव और अन्य धर्मगुरुओं की अगुवाई में झंडा बदली की गई। महिलाओं में माता ननकी उरांईन, मानकी देवी, सावित्री देवी, जिरमनीया देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थी