
श्मशान घाट में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया
लातेहार के तरवाड़ीह स्थित गला नदी तट पर श्मशान घाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह आवश्यक है। श्मशान घाट में बरगद, पीपल, बेल और...
लातेहार, प्रतिनिधि। प्रखंड के तरवाड़ीह स्थित गला नदी तट पर बने श्मशान घाट में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व लातेहार उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद एवं लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। वृक्षारोपण के दौरान श्मशान घाट एवं दशगात्र घाट परिसर में बरगद, पीपल, बेल और नीम जैसे छायादार एवं पर्यावरण हितैषी वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के समय छाया की कमी के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी, इसलिए यह पहल की गई।

जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और सुंदर बनाने के लिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए। वृक्षों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों के सहयोग से बचाव की व्यवस्था भी की गई है। मौके पर समाजसेवी रविंद्र प्रसाद, रब्बानी हुसैन, कामिल अंसारी, बजरंग प्रसाद, प्रमोद ठाकुर, गौतम राम, बुटन बैठा, सेवल शर्मा, राजू प्रसाद, शमीम अंसारी, मिथिलेश नायक, सुरेश नायक एवं बलवंत नायक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




