4 दिवसीय हेल्प डेस्क सुविधा केंद्र प्रशिक्षण का समापन

Feb 28, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बारियातू प्रखंड कार्यालय में 4 दिवसीय हेल्प डेस्क प्रशिक्षण का समापन हुआ। मास्टर ट्रेनर शशि ने बताया कि यह हेल्प डेस्क ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में मदद करेगा। सभी उपस्थित व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक शामिल हुए।

4 दिवसीय हेल्प डेस्क सुविधा केंद्र प्रशिक्षण का समापन

बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार परिसर में बारियातू वे हेरहंज प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायक के लिये आयोजित 4 दिवसीय हेल्प डेस्क सुविधा, केंद्र प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर शशि ने सभी को बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी पंचायत सचिवालय भवन में हेल्प डेस्क ग्रामीणों की सहायता के लिये बनाया गया है । हेल्प डेस्क में पंचायत सहायक पंचायत से आने वाले ग्रामीण महिला पुरुषों की किसी समस्या के समाधान के लिये आवेदन लिखने व बताने में मदद करेंगे। साथ ही मुखिया व पंचायत सचिव से मिलकर समस्या का निवारण कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

सहित हेल्प डेस्क का संचालन से सम्बंधित विस्तृत जानकारी पंचायत सहायक को दी। प्रशिक्षण समापन के पश्चात सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर 15वें वित्त समन्वयक पंकज पांडेय सहित बारियातू व हेरहंज प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायक शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।