टोरी-लोहरदगा-रांची रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद, रेलयात्रियों में मायूसी
बेतला में रेल प्रबंधन ने टोरी-लोहरदगा-रांची रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन मार्च तक बंद करने की घोषणा की है। दक्षिणी कोयलनदी के रेलवे पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया। इससे यात्रियों को लोहरदगा-रांची यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

बेतला, प्रतिनिधि। रेल प्रबंधन द्वारा टोरी-लोहरदगा-रांची रेल मार्ग पर आगामी मार्च माह तक ट्रेनों का परिचालन बंद होने की खबर से क्षेत्र के रेलयात्रियों में मायूसी छाई है। इसबारे में रेलयात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष फौजदार सिंह समेत कई लोगों ने कहा कि उक्त रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन होने से क्षेत्र के लोगों को लोहरदगा-रांची जाने-आने में काफी सहूलियत होती थी। पर रेल प्रबंधन ने गतदिनों रांची- लोहरदगा रेलमार्ग स्थित दक्षिणी कोयलनदी के रेलवे पुल सं- 115 के क्षतिग्रस्त होने की वजह से उक्त रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सुरक्षा की दृष्टि से मार्च माह तक बंद कर दिया है।
ऐसे में लोगों को अब रांची या लोहरदगा सड़क मार्ग से सफर करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


