मजदूर की मौत मामले में ट्रैक्टर जब्त
Feb 03, 2026 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बरवाडीह में मजदूर संजय राम की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर धड़धड़ी नदी पुल के निकट पलट गया था, जिससे संजय राम की जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने मजदूर संजय राम की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत होने के मामले में उस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। बता दे कि सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर मंगरा के धड़धड़ी नदी पुल के निकट पलट गया था। उसमे दब कर संजय राम की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानेदार अनुराग कुमार ने बताया कि उस ट्रैक्टर को लाया गया है।।मृतक के परिजनों की ओर से घटना की लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



