युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Apr 04, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ के रेगाई पंचायत में प्रदीप केरकेट्टा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी पांच साल पहले घर छोड़कर चली गई थी और वे अपने चार बच्चों के साथ अकेले रह रहे थे। प्रदीप नशे का आदी था। घटना से पूरे गांव में मातम है और पास्का त्यौहार का माहौल गम में बदल गया।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रेगाई पंचायत के ग्राम रेगाई बीच टोली में प्रदीप केरकेट्टा पिता स्व़ निकोलस केरकेट्टा ने शनिवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया की पांच साल पहले पत्नी मृतक को छोड़कर बाहर काम करने चली गई है,अपने चार बच्चों के साथ घर में रहता था। मृतक नशे का आदी था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है। मृतक के मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। पास्का त्यौहार के समय इसी घटना होने से खुशी गम में बदल गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।