अनियंत्रित बाइक गिरी पुल से नीचे ,तीन युवक घायल
बालूमाथ में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार होकर वे इटके मार्ग पर पुल के डिवाइडर से टकरा गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक को गंभीर स्थिति में रिम्स रांची रेफर किया गया।

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के इटके मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ। बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर इटके गांव के समीप पुल के डिवाइडर से टकरा गए,जिससे बाइक समेत पुल के नीचे गिरकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान फुलसू गांव के भुर्इयां टोला निवासी संटू भुर्इयां ,मंटू भुइयां एवं मंटू भुइयां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाईक में सवार होकर अपने घर फुलसू से इटके की ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस एवं झामुमो के बारियातू प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव के सहयोग से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां चिकित्सक संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने संटू भुर्इयां की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



