
महुआडांड़ के गढ़बुढ़नी पहुंचा सोमरा नागेसिया का शव,गांव में छाया मातम
महुआडांड़ के सोमरा नगेसिया का शव आंध्रप्रदेश के नेल्लोर से बरामद हुआ। वह काम की तलाश में केरल जा रहे थे और ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने विधायक...
महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गढ़बुढ़नी निवासी सोमरा नगेसिया (32) का शव शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे गांव पहुंचा। शनिवार सुबह 9 बजे पूरे गांव की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि रोज़गार की तलाश में निकले महुआडांड़ प्रखंड के सोमरा नागेसिया (32 वर्ष) का शव कुछ दिन पहले आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले, कवाली रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ था। वह काम के लिए केरल जा रहे थे, इसी दौरान ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने शव लाने में हुई प्रशासनिक मदद और विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की।

गांव के ही बिनोद नागेसिया और रबुल अंसारी ने भी पूरे मामले में लगातार प्रशासन से संपर्क बनाए रखा और हर कदम पर परिवार की मदद की। एक ग्रामीण ने कहा कि अगर विधायक के प्रयास से गांव के कुछ साथी और प्रशासन की पहल न की होती तो शव गांव तक लाना मुश्किल हो जाता। मृतक के परिजनों ने उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक की संवेदनशीलता और तत्परता ने परिजनों को बड़ी राहत दी है। वहीं विधायक प्रतिनिधि नसीम अंसारी ,रानू खान, शहीद अख्तर, सहित कई अन्य कार्यकर्ताओ ने पीड़ित परिवार को दो बोरा चावल और अन्य सामग्री सहयोग के रूप में दिया हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


