
मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
संक्षेप: फुलसू पंचायत के प्रवासी मजदूर भरत गंझू (50) का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। भरत दो महीने पहले आंध्र प्रदेश काम करने गए थे और बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई। परिवार में चार पुत्र और दो...
बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फुलसू पंचायत मुक्की निवासी प्रवासी मजदूर भरत गंझू (50) पिता लेदा गंझू का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूर भरत के परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिला अंतर्गत फ्लाचूरू पेलाकुर आदित्य बिरला के जेडीसीएल कंपनी में सरिया सेटरिंग का काम करने गया था। गुरुवार की शाम फोन पर बताया गया कि भरत का मौत हो गया है। आकर अंतिम संस्कार यहीं पर कर ले। लेकिन परिजन बोले कि अंतिम संस्कार गांव में होगा। तब कंपनी ने एम्बुलेंस की मदद से शव को गांव भिजवाया गया। शव शुक्रवार की देर रात 12 बजे के आसपास मुक्की पहुंचा।

शनिवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने यह भी बताया कि ठेकेदार द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह से भरत बीमार रह रहा था। बीते गुरुवार को उल्टी व दस्त होने पर अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान मौत हो गया। बता दें कि मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मृतक अपने पीछे चार पुत्र व दो पुत्री छोड़ गया है। मृतक की पत्नी की मौत पूर्व में ही हो चुकी है। इधर प्रवासी मजदूर भरत की शव पहुंचने की सूचना मिलते ही अनुसूचित कल्याण विभाग विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र भोक्ता,फुलसू पूर्व मुखिया अर्जुन उरांव,बालुभांग मुखिया केदार गंझू, मंजुआखाड़ समाजसेवी सुरेंद्र भोक्ता सहित अन्य ने मृतक का घर पहुंच गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही परिजनों को ढांढ़स बंधाया व हर संभव मदद का भरोसा दिया। सभी ने उपायुक्त व प्रखंड प्रशासन से मृतक की परिजनों को मदद की मांग किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




