बरवाडीह में ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल, बच्चे की मौत
बरवाडीह में मंगरा रेल मार्ग पर एक महिला, सरिता देवी, शुक्रवार को अप मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे वह घायल हो गई और उसका दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ यादव घटना स्थल पर ही मारा गया। सरिता को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। यह घटना संभवतः पारिवारिक विवाद के कारण हुई है।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मंगरा रेल मार्ग पर मंगरा के पास खम्भा संख्या 262/ 28-30 के निकट शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे अप मालगाड़ी की चपेट में आकर सरिता देवी घायल हो गई। वहीं उसके करीब दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। स्थिति गम्भीर रहने पर डॉक्टर ने उसे एमआरएमसीएच अस्पताल डालटनगंज रेफर कर दिया है। महिला मंगरा पार्ट के भरत यादव की पत्नी है। बताया जाता है कि सरिता देवी अपने उस बच्चे को गोद मे लेकर लाइन तरफ चली गई थी, इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में वह बच्चे सहित आ गई।
रेलवे लाइन से बच्चे के शव को आनन - फानन में घर ले जाया गया। सरिता की शादी लगभग तीन साल पहले मंगरा पार्ट निवासी भरत यादव के साथ शादी हुई थी। महिला के मायके बरवाडीह के चपरी में है। वह भरत यादव की पुत्री है। सरिता के चाचा मंटू यादव ने बताया कि शायद ससुराल वालों के साथ उसका झगड़ा होने की आशंका लग रही है।क्यो कि घटना की सूचना ससुराल वालों के द्वारा नही दी गई थी। कुछ लोगो से उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



