
जलमीनार से गिरकर ग्रामीण की मौत, गाड़ी गांव में शोक की लहर
बालूमाथ के गाड़ी गांव में एक ग्रामीण राजकपूर प्रसाद जलमीनार पर चढ़े थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रांची जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया है।
बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में गुरुवार की देर रात्रि एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब जलमीनार में चढ़े एक ग्रामीण की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकपूर प्रसाद 36 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार जलमीनार से पानी आपूर्ति बाधित थी। पानी चालू करने के लिए राजकपूर प्रसाद जलमीनार पर चढ़े थे,तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सरकारी एंबुलेंस से रांची रिम्स रेफर किया गया,परंतु रांची ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




