चंदवा में 68 वाहनों से 1.95 लाख जुर्माना वसूला

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। 102 वाहनों की जांच में से 68 पर चालान किए गए, जिससे 1,95,200 रुपये वसूले गए। एक वाहन जब्त किया गया। डीटीओ उमेश मंडल ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस कार्रवाई की जानकारी दी।

चंदवा में 68 वाहनों से 1.95 लाख जुर्माना वसूला

चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ गुरुवार की रात 10 बजे सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। जांच के क्रम में कुल 102 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 68 वाहनों को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर ऑनलाइन चालान किया गया। जिससे 1,95,200 रुपये की राशि वसूल की गई। इस दौरान एक वाहन को जब्त भी किया गया। डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे अभियान चला रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी चालक यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन ने कहा कि इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।