नववर्ष को लेकर पिकनिक स्थलों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में वर्ष 2025 के आखिरी दिन मौसम साफ रहा। सैलानियों ने बेतला पार्क, पलामू किला, कमलदह झील और अन्य स्थलों पर पिकनिक मनाई। डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए लोगों ने नए साल का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बेतला समेत सभी स्थलों पर भीड़ देखी गई।

नववर्ष को लेकर पिकनिक स्थलों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़

लातेहार, हिटी। वर्ष 2025 के आखिरी दिन बुधवार को मौसम साफ रहा। जिससे सुबह से देर शाम तक विभिन्न पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों पर पिकनिक मनाने का दौर चलता रहा। मौके पर सैकड़ों सैलानियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला पार्क,ऐतिहासिक पलामू किला,कमलदहझील,असुर बांध, केचकी संगम आदि जगहों में सुबह से देर शाम तक जहां पिकनिक मनाने का आनंद लिया। वहीं डीजे की धुन पर नाचते,गाते-थिरकते मौज-मस्ती की।वहीं गुडबाय कह जहां अतीत के गर्त में समाते 2025ई को अलविदा किया,वहीं हैप्पी न्यू ईयर के जरिए अंग्रेजी नववर्ष 2026 ई का वेलकम किया।नतीजतन आज लोग काफी उत्साह से एक जनवरी का जश्न मनाएंगे।इस

तरह साल के आखिरी दिन बेतला समेत आसपास के सभी पर्यटन स्थलों में लोगों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। इधर लोगों की सुरक्षा में सभी पर्यटन स्थलों पर बरवाडीह पुलिस तैनात दिखी तथा सीओ लवकेश सिंह और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ गश्त करते दिखे। बहरहाल वर्ष 2025 के आखिरी दिन बेतला समेत क्षेत्र के सभी पर्यटन स्थलों पर सुबह से देर शाम तक माहौल काफी चहल-पहल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।