एक जुलाई से 30 सितंबर तक पार्क में पर्यटकों की नो इंट्री
बेतला राष्ट्रीय पार्क में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक वन्य जीवों के प्रजनन काल के कारण पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी पाबंदी रहेगी। पार्क प्रबंधन ने इस संबंध में सूचना जारी की है। इस अवधि में केवल विभागीय...

बेतला, प्रतिनिधि। मानसून ऋतु वन्य जीवों का प्रजनन काल होने को लेकर आगामी एक जुलाई से 30 सितंबर तक पार्क में पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी पाबंदी रहेगी। इस आशय की लिखित सूचना पार्क प्रबंधन ने शनिवार को मेन गेट समेत जरूरी के सभी जगहों में साटकर पर्यटकों को दे दी है।इस संबंध में वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी शशांक शेखर पांडेय ने कहा कि वन-नियमावली के तहत मॉनसून ऋतु वन्य जीवों का प्रजनन काल होने तथा उनके संरक्षण-संवर्धन को लेकर एक जुलाई से 30 सितंबर तक पार्क में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसलिए पर्यटक अब एक जुलाई से 30 सितंबर तीन माह तक पार्क भ्रमण का आनंद नहीं उठा सकेंगे।इधर
रेंजर उमेश कुमार दूबे कहा कि ने उक्त अवधि में पार्क के रख-रखाव और सुरक्षा की दृष्टि से सिर्फ और सिर्फ विभागीय वाहनों और जरूरी के वनकर्मियों की पार्क में प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने इस दौरान पार्क में विभागीय कार्यों का संचालन और सुरक्षा गश्त नियमित रूप से जारी रहने की बात बताई। नतीजतन पर्यटक अब सिर्फ सोमवार तक ही पार्क भ्रमण का आनंद उठा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




