
तीन अधिवक्ता पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित
लातेहार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने तीन अधिवक्ताओं रजनीश भुषण, मिथलेश कुमार और विनोद कुमार को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित किया है। यह नियुक्ति न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए की गई है, जिससे अधिवक्ताओं और नागरिकों को शपथ पत्र एवं अन्य कार्यों में सुविधा मिलेगी।
लातेहार। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने तीन अधिवक्ताओं को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित किया गया है। इस संबंध में चयनित ओथ कमिश्नरों की सूची लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव के माध्यम से प्रदान की गई। नियुक्त किए गए ओथ कमिश्नरों में रजनीश भुषण, मिथलेश कुमार व विनोद कुमार शामिल हैं। सभी अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति से अधिवक्ताओं व आम नागरिकों को शपथ पत्र एवं संबंधित कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से चयनित सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




