ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारशिक्षक संघ की बैठक

शिक्षक संघ की बैठक

संवाद -3 एकीकृत पारा शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लोदमदाग में संपन्न हुई।...

शिक्षक संघ की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारSat, 04 Dec 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बारियातू। प्रतिनिधि

एकीकृत पारा शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लोदमदाग में संपन्न हुई। बैठक में चुनाव प्रभारी शेखर कुमार यादव के देखरेख में प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव बिनोद कुमार मिश्र ,कोषाध्यक्ष राजेश यादव चुने गए। जिलाध्यक्ष ने चयनित पदाधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। मौके पर जिला प्रवेक्षक पवन कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार पांडेय, बारियातू संकुल अध्यक्ष भीम प्रजापति, गोनीया संकुल अध्यक्ष पंचम गंझु, फुल्सु संकुल अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, बालुभांग संकुल अध्यक्ष जय काली नाथ साहदेव, टोंटी संकुल अध्यक्ष उमेश यादव सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें