Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsTeachers Misled by Education Department Officials on School Closure
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षक हुए हलकान

विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षक हुए हलकान

संक्षेप:

शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण बुधवार को कई सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को परेशान होना पड़ा। बीईईओ जयश्री पुरी ने शिक्षकों को रात में वाट्स अप पर स्कूल खोलने का आदेश दिया, लेकिन बाद में आदेश आया कि सभी स्कूल बंद रहेंगे। इससे शिक्षक निराश होकर लौटे।

Feb 05, 2026 03:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बेतला प्रतिनिधि । शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से बुधवार को सरकारी स्कूलों के कई शिक्षकों को नाहक में परेशान-हलकान होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक राज्य कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने गत 03 फरवरी को जारी अधिसूचना में 4 फरवरी को शब ए बारात का अवकाश घोषित किया था। पर बरवाडीह के प्रभारी बीईईओ जयश्री पुरी ने प्रखंड के सभी शिक्षकों को उक्त अधिसूचना में शिक्षा विभाग का जिक्र नहीं होने का हवाला दे रात करीब 9 बजे वाट्स अप पर मेसेज के जरिए 4 फरवरी को सभी स्कूल नियमित रूप से खुला रखने का आदेश दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी सूचना के आलोक में बुधवार को सुदूरवर्ती स्कूलों के शिक्षक जब तय समय पर अपने स्कूल पहुंचे तो वहां उन्हें मोबाईल के मेसेज द्वारा जानकारी मिली कि जारी अधिसूचना के आलोक में जिले के अधिकारियों ने शब ए बारात पर सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इधर लातेहार में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भी खुले रहे। नतीजतन बुधवार को बच्चों को पढ़ाने स्कूल गए सभी शिक्षकों को मेसेज पढ़ने के बाद मायूस हो लौट जाना पड़ा। इस तरह वे नाहक में परेशान-हलकान हुए। इधर नावाडीह स्कूल के हेडमास्टर कन्हाई राम,चहल के अरुण कुमार महतो, सत्येंद्र सिंह,लाभर के अभिमन्यु सिंह,लंका के अजय सिंह आदि को अपने स्कूल से बुधवार को निराश हो लौटते देखा गया। इसबारे में शिक्षकों ने कहा कि यदि रात में बीईईओ के द्वारा स्कूल खुला रखने का मेसेज नहीं मिलता तो वे बुधवार को स्कूल नहीं जाते। पर विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करना उनकी मजबूरी है। इस संबंध में बीईईओ से संपर्क करने की काफी कोशिश की,पर संपर्क नहीं हो सका।